शिवसेना के प्रदेश संयोजक बने समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी

लखनऊ। शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अर्जुन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने प्रदेश कार्यकारिणी शिवसेना प्रदेश संयोजक के रूप में समाजसेवी गजेंद्रमणि त्रिपाठी की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति पार्टी के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में की गई है। प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में गजेंद्रमणि त्रिपाठी को बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा और धर्मवीर आनंद दिघे साहब की शिक्षाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की जिम्मेदारी दी गई है।

त्रिपाठी को यूपी में शिवसेना को मजबूत करने के लिए समान विचारधारा के लोगों को साथ में जोड़कर काम करने के लिए कहा गया है। बताते चले की गजेंद्रमणि त्रिपाठी पिछले कई वर्षो से गरीब होनहार बच्चो की उच्च शिक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग चला रहे है, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को अपनी शिक्षा को जारी रखने में बड़ी मदद मिली है। शिक्षा और संगठन की फील्ड में भी आप को कई सम्मान मिले है। श्री त्रिपाठी ने प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर यहां कहा कि वह हिंदुत्व विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी शक्ति और समर्पण भावना के साथ काम करेंगे। यूपी में अभी गोरखपुर, कानपुर, बुन्देलखण्ड, अवध और बृज प्रान्त की नियुक्तियो का श्रीगणेश किया गया है।

  1. जिसमे गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रदेश संयोजक, उप्र।
  2. संजय मिश्रा, महोबा, कानपुर बुन्देलखण्ड प्रांत प्रमुख।
  3. सौरभ शर्मा, आगरा महानगर प्रमुख।
  4. कुमार गौरव तिवारी, बाॕदा, चित्रकूटधाम, मंडल संयोजक।

Central UP

दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार […]

Read More
Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More
Central UP

भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष नया लुक डेस्क लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की […]

Read More