उत्तर पश्चिमी चीन के शिनजियांग में भूकम्प के तेज झटके, कई लोग घायल

उरुमकी। उत्तर-पश्चिम चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के अक्सू प्रान्त में वुशी काउंटी में मंगलवार तड़के दो बजकर नौ मिनट पर ( बीजिंग समय) 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे कई लोग घायल हो गये और कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गये। भूकम्प का असर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी महसूस किया गया।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 22 किमी की गहराई पर 41.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.63 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि भूकंप का केंद्र चीन और किर्गिस्तान के बीच पहाड़ी सीमा क्षेत्र के भीतर वुशी काउंटी की एक बस्ती में स्थित था।

राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र के अनुसार चीन-नेपाल सीमा पर आये इस भूकम्प के झटकें दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किये गये। झिंजियांग भूकंप एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र वुशी काउंटी सीट से लगभग 50 किमी दूर है और भूकंप के केंद्र के आसपास 20 किलोमीटर के दायरे में पांच गांव स्थित हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार भूकंप के केंद्र में कई आवासीय घर और पशु शेड ढह गए, कुछ चरवाहों को मामूली चोटें आईं। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More