
- तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज। फरेंदा तहसील के लेखपाल जितेंद्र सहानी के निलंबन के खिलाफ लेखपाल संघ लामबंद होने लगा है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र की अध्यक्षता में आज लेखपालों की एक बैठक आयोजित की गई। लेखपाल संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर 26 जनवरी तक लेखपाल जितेंद्र सहानी का निलंबन वापस नहीं हुआ तो 27 जनवरी को लेखपाल धरने पर बैठेंगे। प्राप्त समाचार के अनुसार आज लेखपाल संघ ने तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंप कर तत्काल निलंबन रद्द करने की मांग की है।
लेखपाल संघ की बैठक में जिला मंत्री कृष्ण मोहन यादव, तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता,तहसील मंत्री गुलशन भारती, राम जतन यादव, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्णिमा गुप्ता, गुंजन, अमित त्रिपाठी, आशीष सिंह, दीपेंद्र सिंह, दीनदयाल यादव, अजीज मोहम्मद,शैलेंद्र, अवधेश भारती, अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।