मान ने दोहराया: पंजाब में आप सभी 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को दोहराया कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि कितनी बार कहलवाओगे?  उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन के तहत आप ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया था और तब भी दोनों पार्टियों के नेताओं ने यह स्पष्ट करना चाहा था कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिये नहीं है। उधर, पंजाब काँग्रेस में भी आप से गठबंधन को लेकर मतभेद हैं और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री केवल नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि गठबंधन का फैसला आला कमान करेगा और जो भी फैसला होगा, वह मंजूर होगा। (वार्ता)

Punjab

फिरोजपुर में ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह गुरुहरसहाय- फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक एक पिकअप वाहन और सड़क के बीच खड़े ट्रक में टक्कर होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पिकअप ट्रक में करीब 25 […]

Read More
Hariyana

योगी के मंत्रियों ने मणिपुर और हरियाणा की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

 मंत्री रवींद्र जायसवाल ने गुवाहाटी में महाकुंभ 2025 रोडशो का किया नेतृत्व औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने हरियाणा में किया रोडशो का नेतृत्व  भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर है महाकुम्भ 2025 गुवाहाटी/चंडीगढ़। योगी सरकार महाकुंभ 2025 को भव्य बनाने के लिए […]

Read More
State

द्वारका में आग लगने से एक ही परिवार के चार की मौत

देवभूमि द्वारका। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका सिटी क्षेत्र में रविवार को एक मकान के एसी मशीन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर इंचार्ज जितेन्द्रभाई एस […]

Read More