भारत-नेपाल सीमा पर एक गोदाम में तस्करी के लिए रखा गया 125 बोरी प्याज बरामद

  • इस सीजन की प्याज की सबसे बड़ी बरामदगी, तस्करों में खलबली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर बीती रात नायब तहसीलदार नौतनवां और सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सीमा पर स्थित एक गोदाम में बड़े पैमाने पर प्याज तस्करी के जरिए नेपाल ले जाने के लिए रखा गया है। सूचना पाते ही पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी कर तस्करी के लिए रखा 125 बोरी प्याज बरामद किया। इस सीजन की प्याज की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। देर से ही सही लेकिन इस बार सोनौली पुलिस द्वारा 125 बोरी प्याज की बरामदगी से तस्करों में खलबली मची हुई है और पुलिस तस्करों पर लगाम लगाने में कुछ हद तक कामयाब हुई है।

बताते चलें कि भारत सरकार ने पहले नान बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। इधर कुछ दिनों पहले से प्याज निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा रखा है जो 31 मार्च तक लागू रहेगा। इसके बावजूद नेपाल सीमा से सटे भारत के महराजगज जिले की समूची सीमा से तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर चावल और प्याज पगडंडी रास्तों से नेपाल पहुंचाया जाने लगा। इस पर कुछ दिनों से पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों की किरकिरी हो रही थी।

उच्चाधिकारियों ने भी कुछ दिनों पहले सोनौली बार्डर का दौरा कर तस्करी पर रोक लगा ने के लिए सभी को सख्त निर्देश दिया था। उसी के क्रम लगातार तीन दिनों में कोल्हुई पुलिस और सोनौली पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई है। कोल्हुई पुलिस ने जहां एक ट्रक से बड़े पैमाने पर नेपाल निर्मित क्लोजप टूथपेस्ट और चायनीज लाइटर बरामद किया वहीं दूसरी तरफ सोनौली कोतवाली पुलिस ने प्याज की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। संभव है कि इस बरामदगी के बाद तस्करों के हौसले जरूर पस्त होंगे और तस्करी पर अंकुश लगेगा।

Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More
Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More