पूर्व MLA के बेटे पर इतना बड़ा आरोप, मराठी अभिनेत्री से रेप

मुम्बई । महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पूर्व विधायक के बेटे पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री से रेप का आरोप लगा है। इस मामले में सोलापुर के रहने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 32 वर्षीय पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसके सिर पर पिस्तौल रखकर उसे धमकी दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में विमानतल पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय विराज रविकांत पाटिल के खिलाफ बलात्कार और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी विराज सोलापुर के सोरेगाव में रॉयल पाम में रहता है।

बताया गया है कि 32 वर्षीय पीड़िता ने शुक्रवार को विमानतल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, ये घटना 27 अगस्त 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच विमाननगर और मुलशी के एक रिसॉर्ट में हुई। विराज पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376 (2) (एन), 377, 323, 504 और 506 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता मॉडलिंग करती है। उसने मराठी फिल्मों में काम किया है। विराज पाटिल से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोप है कि विराज ने एक्ट्रेस से कहा था कि वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उससे शादी करेगा। शादी की बात कहकर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब भी वह शादी की बात करती तो विराज बात टाल देता। बाद में वह महिला से दूरी बनाने लगा। इस बीच, जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी और गाली-गलौज की। पुलिस के पास नहीं जाने की चेतावनी भी दी।

पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री ने मई 2023 में सोशल मीडिया पर विराज के साथ बातचीत शुरू की। शिकायतकर्ता ने कहा कि तलाक की याचिका लंबित होने के बावजूद विराज ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। पीड़िता ने बताया कि 2016 में उसका तलाक हो गया था और उसकी एक बेटी भी है। अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि उसने शुरू में विराज के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। लेकिन पिछले साल 14 अगस्त को वह पुणे आया था। इस दौरान आरोपी से मिलने के बाद उसने अपना मन बदल लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी विराज पूर्व विधायक रविकांत पाटिल का बेटा हैं। रविकांत पाटिल कर्नाटक के इंडी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सोलापुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल नया लुक ब्यूरो रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

क्यों कहते हैं साधुओं के समूह को अखाड़ा, क्या है इनकी परम्परा और इतिहास

अखाड़े से निष्कासित हो जाने के बाद ही साधुओं पर लागू होता है संविधान का कानून रंजन कुमार सिंह कभी सोचा है कि साधुओं के इन समूह को अखाड़ा क्‍यों कहा जाता है, जबकि अखाड़ा तो वह होता है जहां पहलवान लोग कुश्‍ती लड़ते हैं। इनकी परंपरा और इतिहास क्या है? और अखाड़ा परिषद के […]

Read More