
लखनऊ। बॉलीवुड में कुछ जोड़ियाँ काफ़ी दिनों से एक संग प्यार के पींगे बढ़ा रहे थे, जिसमें कुछ ने सात जन्मों की क़सम खा ली तो कुछ एक दूसरे से जुदा हो गए। इसी में एक नाम शामिल है पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का लंबे समय से एक साथ प्यार करने वाला ये जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। पुलकित सम्राट ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस कृति खरबंदा से सगाई कर ली है। दोनों की साथ में फोटो सामने आई है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी अंगूठी को फ्लॉट करती नजर आ रही हैं। कपल साथ में काफी खुश दिख रहा है और साथ में दोनों परिवार के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
पुलकित और कृति की हुई सगाई?
बता दें, जो फोटो वायरल हो रही हैं उनमे कृति और पुलकित ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों की फिंगर में रिंग नजर आ रही है। कपल अपनी फैमिली और फ्रैंड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, कृति ने ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है और पुलकित ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है। ये फोटोज उनके किसी फ्रेंड्स ने शेयर की हैं। फोटोज देख दोनों के फैंस कपल को बधाईयां दे रहे हैं। पुलकित और कृति काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल अक्सर साथ में देखे जाते हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया हुआ हैं।