केंद्र सरकार नफरत की राजनीति करती है: राहुल गांधी

किशनगंज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार नफरत की राजनीति करती है जबकि उनकी पार्टी मुहब्बत, इज्जत एवं भाईचारे की बात करती है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत किशनगंज पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खगड़ा स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार नफरत और हिंसा की राजनीति करती है। देश को बांटने की बात करती है। उन्होंने कहा कि  हम मोहब्बत इज्जत भाईचारे की बात करते है। केंद्र सरकार नफरत की राजनीति करती है।

गांधी ने देश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारियों पर लगाए जात-पात के आधार पर निर्णय लेने के आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे 90 आईएएस अफ़सर जो देश के लिए नीतियों और बजट का निर्धारण करते है। वो पिछड़ी जातियों के लिए भेदभाव करते हुए उन्हें 100 रुपये में सिर्फ़ पॉच प्रतिशत हिस्सा देते है। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आजतक मणिपुर नहीं गए हैं। जहां लोगों की हिंसा में लगातार जान जा रही है। उन्होंने देश में जाति जनगणना कराने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस सोच से इंडिया का नींव रखा था। उसी के सामने ही आत्मसर्पण कर बैठे। आने वाले समय मे जनता उन्हें जवाब देगी। (वार्ता)

Bihar

बिहार में  बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत […]

Read More
Jharkhand

महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े नया लुक ब्यूरो, रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। […]

Read More
Bihar

बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर के सीमांकन की गड़बड़ी होगी दूर :  खान 

सीमांकन की गड़बड़ी दूरी करने के लिए होगा पुनः सर्वे बिहार में 633 किमी है भारत-नेपाल सीमा की लंबाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/बिहार। बिहार में भारत-नेपाल के सीमांकन से जुड़ीं गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर भारत-नेपाल की सीमा से जगह-जगह गायब हुए बॉर्डर पिलर फिर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा […]

Read More