देर रात कई जिलों के DM बदले

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के DM को बदल दिया। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का DM बनाया गया है। अलीगढ़ के DM इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के DM आरके सिंह को कानपुर नगर का DM बनाया गया है। कानपुर नगर के DM विशाख जी. को अलीगढ़ का DM बनाया गया है। फर्रुखाबाद के DM संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है।

वहीं, रामपुर के DM रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का DM बनाया गया है। यहां बता दें की गाजियाबाद और रामपुर के DM को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यूपी में डेढ़ दर्जन IAS अफ़सरों के तबादले

  1. राज्य सम्पत्ति अधिकारी बीके सिंह DM फर्रुखाबाद बने,
  2. संजय सिंह DM फरुर्खाबाद से DM रामपुर,
  3. अनुज झा DM जौनपुर से ACEO UP,
  4. इंद्र विक्रम सिंह DM अलीगढ़ से ग़ाज़ियाबाद DM,
  5. राकेश सिंह DM गाजियाबाद को DM कानपुर,
  6. विशाख DM कानपुर से DM अलीगढ़,
  7. रवीन्द्र कुमार मंदर DM रामपुर से DM जौनपुर,
  8. निशा आनंद सचिव भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से DM अमेठी,
  9. जोगिंदर कुमार VC बरेली प्राधिकरण से DM पीलीभीत,
  10. मनिक नंदन ACDO आगरा से VC बरेली प्राधिकरण,
  11. संजय चौहान नगर आयुक्त मुरादाबाद से नगर आयुक्त सहारनपुर,
  12. राजेश राय विशेष सचिव गृह DM कौशाम्बी,
  13. गजल भारद्वाज नगर आयुक्त सहारनपुर से सचिव यूपी भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,
  14. दिव्याशु पटेल विशेष सचिव FSDA से नगर आयुक्त मुरादाबाद,
  15. DM जौनपुर अनुज झा को ACEO राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया,
  16. श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद DM अमेठी बनायी गयीं,
  17. RSA बी के सिंह DM फ़र्रुख़ाबाद बने,

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More