हेमंत सोरेन ने गवर्नर को सौंपा इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए CM,

  • झारखण्ड: ED की  सात घंटे के इंट्रोगेशन के बाद CM हेमंत सोरेन गिरफ्तार,

नया लुक ब्यूरो

रांची। झामुमो का कहना है कि चंपई सोरेन का शपथग्रहण आज ही होना चाहिए। सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के संकेत शाम करीब पांच बजे ही मिल गए थे। बताया जा रहा है कि सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन ने नए नेता की अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी थी। बिहार के बाद झारखंड में सियासी हलचल जारी है। ED की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और उन्होंने गवर्नर को इस्तीफा सौंपा। गवर्नर ने इनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को नेता चुन लिया गया है। चंपई झारखंड में टाइगर के नाम से लोकप्रिय हैं। झामुमो का कहना है कि चंपई सोरेन का शपथग्रहण आज ही होना चाहिए।

सदन का नेता चुने जाने के बाद मीडिया से बात करते नए CM चंपई सोरेन,
सदन का नेता चुने जाने के बाद मीडिया से बात करते नए CM चंपई सोरेन,

सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के संकेत शाम करीब पांच बजे ही मिल गए थे। बताया जा रहा है कि सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन ने नए नेता की अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी थी। गठबंधन के तमाम विधायक बुधवार सुबह से सीएम हाउस में जमा थे। मंगलवार को सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कर लिया गया था बताया गया है कि उनकी गिरफ्तारी की नौबत आने पर नए नेता की अगुवाई में सरकार के लिए दावा पेश किया जाएगा।

दिल्ली में मिली थी बेनामी कार और 36 लाख रुपए

ED ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से सोमवार को 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे। ED ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे। सोरेन ने इस बात से इनकार किया कि कैश और कार उनकी है। बताया गया है कि इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ED के अफसर संतुष्ट नहीं हुए।

ये भी पढ़ें

Jharkhand

महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े नया लुक ब्यूरो, रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल नया लुक ब्यूरो रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया […]

Read More