बजट से पहले ही महंगाई का बड़ा झटका, गैस सिलेंडर हो गया महंगा

लखनऊ । देश के बजट से ठीक पहले आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। एक फरवरी की सुबह तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर का बजट बिगाड़ दिया है। विंटर सीजन में बढ़ी डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें प्रभावित होने की वजह से सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी दिल्ली, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, अहमदाबाद, मेरठ, आगरा, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत अब 1,769.50 रुपए हो गई है।

अब इनते रुपए में मिलेगा सिलेंडर

नए कीमतें जारी होने के बाद अब कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1755.50 रुपए की जगह 1769.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में यह सिलेंडर 1869 की बजाय 1887 रुपए में मिलेगा। मुंबई में कॉपर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1708.50 से बढ़कर 1723. 50 और चेन्नई में 1924.50 रुपए से बढ़कर 1937 रुपए का हो गया है।

घरेलू LPG में नहीं हुआ बदलाव

हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी घरेलू LPG सिलेंडर के रेट की कीमत दिल्ली में 903 रुपए और कोलकाता में 929 रुपए। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50  रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे।

Biz News Business

ब्लैक फॉरेस्ट केक डे आजः कई देशों में शराब का इस्तेमाल करके बनता है यह केक

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद अक्सर, बेकर्स ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने के लिए प्रत्येक परत के बीच व्हीप्ड क्रीम और चेरी के साथ चॉकलेट केक की कई शीट बिछाते हैं। फिर वे केक को व्हीप्ड क्रीम, मैराशिनो चेरी और चॉकलेट शेविंग्स से सजाते हैं। कुछ पारंपरिक व्यंजनों में परतों के बीच खट्टी चेरी और केक […]

Read More
Business

नीता अंबानी हार्वर्ड विश्वविद्यालय में देंगी भाषण

नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित ‘वार्षिक भारत सम्मेलन’ में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। फाउंडेशन ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यह सम्मेलन 15-16 फरवरी को अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित होगा, जिसमें 1000 से अधिक प्रतिनिधियों के […]

Read More
Business

आर्थिक संकट के समाधान के लिये बजट में कोई उपाय नहीं : राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट 2025-26 को आर्थिक क्षेत्र में सरकार के वैचारिक दिवालियापन की संज्ञा देते हुये शनिवार को कहा कि बजट प्रस्तावों में अर्थव्यवसथा में सुधार के लिये कोई ठोस बात नहीं है। उन्होंने इस बजट को गोली के घाव को मरहम से ठीक करने जैसा प्रयास […]

Read More