हरदा मामले में फैक्ट्री मालिक समेत तीन गिरफ्तार

हरदा/भोपाल। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर आज एक पटाखा फैक्ट्री में सिलसिलेवार विस्फोट और आग लगने की घटना के मामले में यहां सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री संचालक राजेश अग्रवाल के अलावा सोमेश अग्रवाल और रफीक नाम के एक आरोपी को रात्रि में गिरफ्तार किया गया। आरोपी भागने की फिराक में थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304, 308 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा विस्फोटक अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच घटनास्थल से मलबा हटाने का कार्य देर रात में भी जारी रहा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल यानी बुधवार को दिन में हरदा जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके पहले वे भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर इस हादसे में घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। हरदा हादसे के कारण भोपाल में बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रबंधन कार्यालय का पूजन एवं उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के अनुसार यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है, लेकिन प्रदेश चुनाव समिति की बैठक दिन में एक बजे होगी। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More