भरभराकर सड़क पर गिरा दिल्ली गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा, कई लोग घायल

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। पिंक लाइन मेट्रो के स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर रोड के ऊपर गिर पड़ा। सुबह का वक्त होने की वजह से मेट्रो स्टेशन के नीचे जाने वाली रोड पर लोगों की आवाजाही चल रही थी।

इस वजह से घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कुछ बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य कर रही हैं। स्लैब का एक हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है। इसी के चलते गोकुलपुरी  DFS की एक यूनिट को स्टैंडबाई पर रखा गया है।

घायलों को का चल रहा इलाज

पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला है। घायलों को GTB अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद JCB और क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। उत्तरी दिल्ली के DCP ने बताया कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही आगे की जांच जारी है। इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पिंक रूट दिल्ली मेट्रो के नए रूटों में से एक है।

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More