लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को झटका,

  • 20 नपा अध्यक्ष समेत 417 जनप्रतिनिधि BJP में शामिल
  • मोदी को तीसरी बार PM बनाने में निभाएं अहम भूमिका : भूपेंद्र चौधरी
  • हर बूथ पर कमल खिलाना है: उपमुख्यमंत्री
  • BJP में सभी का सम्मान सुरक्षित: ब्रजेश पाठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP ने बुधवार को दूसरे दलों के 417 चुने हुए जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इन जनप्रतिनिधियों के साथ 10 हजार से अधिक समर्थक भी BJP से जुड़े। ज्वाइनिंग के इस कार्यक्रम से लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे को BJP ने बड़ा झटका दिया है। 20 नगर पालिका अध्यक्ष,24 ब्लाक प्रमुख, 33 नगर पंचायत अध्यक्ष,185 जिला पंचायत सदस्य तथा नगर निगमों के 155 पार्षदों ने BJP में भरोसा व्यक्त किया है। बुधवार को BJP राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इन सभी को BJP की सदस्यता दिलाई गई। BJP की सदस्यता ग्रहण करने वाले जनप्रतिनिधियों में सपा, बसपा,कांग्रेस,आप और अन्य दलों के नेता शामिल हैं।

मोदी को तीसरी बार PM बनाने में निभाएं अहम भूमिका: भूपेंद्र चौधरी

इस मौके पर प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी के बढ़ते जनाधार और लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का BJP में स्वागत है। उन्होंने BJP की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने की अपील की। विश्वास व्यक्त किया कि PM मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में सभी नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हर बूथ पर कमल खिलाना है : मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 100 फीसदी में 60 फीसदी वोट हमारा है, बाकी 40 फीसदी वोट में बंटवारा है और बटवारे में भी हमारा है। हमें हर बूथ पर कमल खिलाना है और BJP जिताना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। BJP सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य,महिलाओं की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। हमें हर बूथ पर विपक्षी दलों की जमानत जब्त कराने पर काम करना है।

BJP में सभी का सम्मान सुरक्षित : पाठक

उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP परिवार निरन्तर बढ़ रहा है। BJP ही एकमात्र दल है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है। हम  सभी को साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने का काम करना है। BJP में सभी का सम्मान सुनिश्चित है।

Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More