ब्राजील ने डेंगू के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण अभियान किया शुरू

ब्रासीलिया। ब्राजील ने शुक्रवार को संघीय जिले में डेंगू बुखार के खिलाफ अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया। अभियान में देश भर में प्राथमिकताओं के रूप में पहचाने गए 521 नगर पालिकाओं को लक्षित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि ब्राजील सार्वजनिक स्वास्थ्य नेटवर्क में डेंगू टीकाकरण को शामिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है और 2024 में 60 लाख 50 हजार उपलब्ध खुराक की प्राप्ति के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय संपूर्ण लक्षित जनता के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करेगा।

स्वास्थ्य निगरानी और पर्यावरण मंत्री एथेल मैसील ने कहा कि प्राथमिकता वाली नगर पालिकाओं को मार्च के अंत तक 10 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त होगी। संक्रमित व्यक्तियों में चेतावनी के संकेतों में लगातार उल्टी और पेट में दर्द शामिल है। अधिकारियों ने ऐसे मामलों में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी हैं।(वार्ता)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More