मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के साथ गिरे ओले

भोपाल। मौसम के बदले मिजाज के बीच पिछले चौबीस घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने आज यहां बताया कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के मंडला, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, अनूपपुर, छिंदवाड़ा में बारिश के साथ ओले गिरे।

वहीं, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों में कहीं कहीं वर्षा हुई है। ओले गिरने से कुछ स्थानों पर फसलों के नुकसान की भी सूचना है। इस दौरान सिवनी में सर्वाधिक 32.3 मिलीमीटर (मिमी), शहडोल में 28 मिमी के अलावा अन्य स्थानों पर बारिश हुयी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि विदर्भ में एक साइक्लोन बना हुआ है, वहीं एक ट्रफ लाइन भी बनी हुयी है, जिसके प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। इसका सर्वाधिक असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में देखने को मिला है। वहीं, अगले 24 से 48 घटों के दौरान रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जतायी गयी है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में कल से हल्के बादल छाए हुए है। इसके चलते दिन में धूप छांव का दौर बना हुआ है। अगले चौबीस घंटों के दौरान में इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान है। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More