श्रीलंका से दो दिनों के अंदर 28 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

शाश्वत तिवारी

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को घर लौट आए। इससे पहले हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरे सोमवार को चेन्नई पहुंचे थे। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए और उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित वापसी! 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया और वे आज सुबह चेन्नई पहुंचे।

श्रीलंकाई नौसेना की ओर से कथित तौर पर सीमा पार करने के आरोप में मछुआरों के एक दल को आठ फरवरी को डेल्फ़्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान हिरासत में लिया गया था। मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से रामनाथपुरम के लिए रवाना हुए। पिछले करीब तीन महीनों के दौरान श्रीलंका में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 120 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More