BJP ने दिखाया यूपी की अस्सी सीटों पर जीत का मंसूबा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ । प्रदेश BJP के शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर यूपी की सभी सीटों पर विजय हासिल करने का मंसूबा दिखाया है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री द्वय, संगठन महामन्त्री की उपस्थिति में इसका उद्घोष किया गया। कहा गया कि सुशासन लोक कल्याण केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह लक्ष्य हासिल होगा। श्रीराम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद BJP का उत्साह बढ़ा है। वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास और लोक कल्याणकारी कार्यो के सफल क्रियान्वयन की मिसाल कायम की है। इसके साथ ही पांच सौ वर्षो बाद सनातन चेतना का जागरण भी किया है।

प्रदेश BJP के सभी प्रमुख नेता राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के अभिनन्दन के लिए पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए थे। आरपीएन सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ. संगीता बलवंत, नवीन जैन ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश BJP अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके पूर्व पार्टी के राज्य मुख्यालय पर BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने सभी उम्मीदवारों का स्वागत व अभिनन्दन किया। बैजयंत जय पांडा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को नेतृत्व प्रदान करना ही BJP की नीति है। BJP के प्रत्येक निर्णय में यह नीति परिलक्षित होती है।

देश जनता प्रचंड बहुमत से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर चुकी है। पिछले दस साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत की प्रगति एवं परिवर्तन की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व की प्रत्येक समस्या के समाधान में भारत की आवश्यकता विश्व को महसूस हो रही है। पच्चीस करोड़ आबादी को गरीबी से बाहर निकालने का काम हुआ है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की प्रगति, माफिया मुक्ति, गांव, गरीब, किसान की उन्नति संभव हुई है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति पर चलते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में BJP उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सभी वर्गो का प्रत्याशी के रूप में प्रतिनिधित्व घोषित करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व का प्रदेश BJP इकाई आभार व्यक्त करती है।

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More