अब किसानों का बड़ा एलान, कहा- 16 को होगा भारत बंद

  • अब किसानों का बड़ा एलान, कहा- 16 को होगा बड़ा हड़ताल

लखनऊ। किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई संगठनों ने दिल्ली चलो सहमति दी है। हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली को कई तरफ से घेर रखा है। पंजाब-हरियाणा और शंभू बार्डर हरियाणा दिल्ली बार्डर पर स्थिति काफी गंभीर है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया है कि 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का एलान किया गया है। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सभी सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी। किसानों ने इससे पहले 15 फरवरी को रेलवे की कई सेवाओं को पंजाब में रोक दिया गया है। पंजाब और हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

किसान विरोध भारत बंद के दौरान इन्हें रहेगी छूट

मोर्चा के संयोजक डॉ. दर्शन पाल ने बताया है कि आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, परीक्षा के लिए छात्रों और हवाईअडडे से जाने के लिए लोगों को रास्ता दिया जाएगा। बंद के दौरान दवा की दुकानों को खुली रहने की छूट दी गई है और किसी की अंतिम यात्रा को भी बंद के दौरान रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से समन्वय बनाया गया है। इसके अलावा सभी संस्थानों को बंद रखने का आहवान किया गया है।

किसानों का विरोध में किसानों की मांगे

• किसानों की सबसे पहली मांग है कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले।
• किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम वेतनमान 26 हजार रुपए किया जाए।
• सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण बंद किया जाए।

दिल्ली पुलिस ने आर्डर किए 30 हजार आंसू बम

हरियाणा और पंजाब के किसानों से निपटने के लिए 30 हजार आंसू बम खरीदने का आर्डर किया है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो मार्च निकाला है। इसके तहत 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। इस समय अंबाला के पास शंभू बार्डर पर हरियाणा और पंजाब के पास किसानों को रोके रखा गया है। दिल्ली से किसान अभी 200 किलोमीटर दूर हैं। यहां किसानों पर जमकर आंसू गैस के बम छोड़े जा रहे हैं।

Farmers Protest में मीडियाकर्मियों की पिटाई

हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है। 15 फरवरी को किसानों के एक गुट ने कुछ पत्रकारों और कैमरामैनों को बुरी तरह से पीट दिया। किसान मोर्चों में शामिल युवा अचानक उग्र हो गए। इसके बाद एक एजेंसी के कैमरामैन को पकड़कर बुरी तरह से पीटा। इस समय कैमरा मैन अस्पताल में भर्ती है।

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More