सचिन ने किया ताज की खूबसूरती का दीदार

आगरा। भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ गुरुवार को यहां ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। सचिन को ताजमहल में देखकर कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रशसंकों की भीड़ लग गई। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ दोपहर करीब तीन बजे शिल्पग्राम पार्किंग में पहुंचे। जहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर वह ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। पूर्वी गेट पर सचिन तेंदुलकर को देख उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सचिन के आने की जानकारी पर पर्यटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। सुरक्षा कर्मियों ने सचिन तेंदुलकर के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। सुरक्षा घेरे में ही उन्हें रॉयल गेट तक ले जाया गया।

रॉयल गेट पर पहुंच कर सचिन ने अपनी पत्नी के साथ फोटो सेशन भी कराए। कई एंगल में फोटो खिंचवाए। इसके बाद वह डायना बैंच पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने वीडियो ग्राफी के साथ फोटो सेशन कराया। सचिन को ताजमहल में मौजूद पर्यटक तुरंत पहचान गए और उनके साथ फोटो खिंचाने व उनकी एक झलक पाने की होड़ ताजमहल परिसर में मचने लगी। डायना टेबल पर फोटो खिंचाने के बाद सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ मुख्य स्मारक पर पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल के ऊपर की गई नक्काशी और उसके इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली। सचिन ने अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

ताजमहल के दीदार के दौरान सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के साथ DCP सिटी सूरज राय, DCP वेस्ट, एसीपी ताज सुरक्षा CISF के जवान मौजूद रहे। सचिन करीब 40 मिनट तक ताजमहल में रहे। DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब दो बजे यहां आए। एयरपोर्ट से पहले वे होटल आए। यहां से ताजमहल देखने पहुंचे। ताज को देखने के बाद वापस मुंबई के लिए चले गए।(वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More