दिल्ली में पेंट फैक्ट्री में आग, केमिकल विस्फोट में 11 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार शाम पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दमकल की 22 गाडि़यों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ज्यादातर मृतकों को पहचान पाना मुश्किल है। उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं। मृतक फैक्ट्री के ही मजदूर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शुरुआत में आग लगने पर वहां मौजूद मजदूर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उसी वक्त पेंट बनाने वाले केमिकल के ड्रम में विस्फोट हो गया और आग भड़क गई। इससे आग बुझाने वाले मजदूर चपेट में आ गए। पुलिस ने 11 जनों की मौत की पुष्टि की है। कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

आग ने पांच दुकानों और 22 कारों को चपेट में लिया

दमकल अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब छह बजे पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली। घनी आबादी वाले इलाके में फैक्ट्री में आग से वहां अफरातफरी मच गई और आसपास के घरों तक फैलने लगी। पुलिस ने आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को तुरंत घटनास्थल से दूर किया गया। दमकलकर्मियों ने घरों की छतों पर चढ़कर आग बुझाई। आग ने पांच दुकानों और 22 कारों को चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More