मासिक दुर्गाष्टमी आज है जानिए पूजा विधि और तिथि व महत्व

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। अष्टमी तिथि के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि हर महीने की अष्टमी तिथि को पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करती हैं। नवरात्रि के अलावा हर महीने की दुर्गाष्टमी विशेष होती है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी इस दिन पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करता है, मां दुर्गा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। साथ ही इस दिन पूजा करने से जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान हो जाता है।

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और जिस स्थान पर आपको पूजा करनी है उस स्थान पर गंगा जल डालें और उसे शुद्ध करें। पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। घर के मंदिर में भी दीपक जलाएं। मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल फूल चढ़ाएं। प्रसाद के रूप में फल और मिठाइयाँ भी चढ़ाएँ। धूप-दीप जलाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।

मासिक दुर्गा अष्टमी की तिथि

अष्टमी तिथि के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि हर महीने की अष्टमी तिथि को पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।। फरवरी के महीने में माघ मासिक दुर्गा अष्टमी 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार को मनाई जाएगी।

दुर्गाष्टमी का महत्व

इस दिन देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है। इस दिन अगर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। भक्त दैवीय आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन व्रत भी रखते हैं। इस दिन व्रत और पूजा करने से मां जगदंबा की कृपा प्राप्त होती है। दुर्गा अष्टमी का व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

 

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More