कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलें, दिल्ली जाने की खबर

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच आज कमलनाथ के दिल्ली जानें की खबर सामने आई है। कमलनाथ के दिल्ली प्रवास के चलते अब इन अटकलों को और बल मिल गया है। सूत्रों के अनुसार कमलनाथ अपने पुत्र नकुलनाथ के साथ पिछले कुछ दिन से छिंदवाड़ा में थे। इसी बीच आज वे हेलीकॉप्टर से भोपाल आए। इसके बाद अब उनके विशेष विमान से अपराह्न तक दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

बताया जा रहा है कि कमलनाथ, उनके पुत्र नकुलनाथ अपने कई समर्थकों के साथ दिल्ली में BJP आलाकमान के समक्ष BJP अधिवेशन के बाद पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस का कोई भी नेता इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी अभी तक किसी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सिंह ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कमलनाथ छिंदवाड़ा में है। उनकी (सिंह की) कल रात उनसे (कमलनाथ से) बात हुई है। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे, जब पूरी जनता पार्टी की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। इसी क्रम में वे संवाददाताओं से कह रहे हैं कि आप कैसे उम्मीद कर सकते है कि वे कांग्रेस और इंदिरा-सोनिया के परिवार को छोड़कर जाएंगे। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More