तुम्हीं बता दो मेरे ईश्वर

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

बड़ी कृपा है उस ईश्वर की।
बीत गया यह भी दिन बेहतर।

पिछला हफ्ता रहा सुखद ही।
अगला दिन जाने कैसा हो?
दुख सुख के अंतर्द्वद्वों मे।
भारी कौन पड़े क्या कम हो?

बतला पाना कठिन बंधुवर!
प्रति दिन है भूगोल बदलता।।
कौन गया है बचा कौन अब।
उंगली पर नित नित मैं गिनता।।

जो बच गए कृपा ईश्वर की।
बीत रहा ऐसे दिन बेहतर।।

हर सांसों में स्पंदन उसका‌।
हर वाणी मे वंदन उसका।।
उसे देखता जल थल अंबर।
अहा! प्रकृति मे दर्शन उसका।‌

वंदन करता सप्त स्वरों मे।
वह भूमा अभिनंदन उसका।।
सूरज के प्रकाश सा जीवन।
सतरंगी तानों बानों का।।

कण कण मे सौंदर्य उसी का।
ज्ञानी ध्यानी कहें महत्तर।।

मेरे भीतर बाहर तुम हो।
सांस सांस मे केवल तुम ह़ो।।
रोम रोम को स्पर्श कर रहे।
जाने कितने व्यापक तुम हो।।

तुम हो क्या मैं समझ न पाया।
कब दिखते हो ?समझ न पाया।।
माया मय संसार तुम्हारा।
रच डाला क्यों समझ न पाया।।

हे शिवत्व के कर्ता धर्ता।
तेरी माया भी गुणवत्तर।।

इसमे तुम हो कौन बताओ?
अपना भी संदेश सुनाओ‌।।
कब कब कहां कहां रहते हो?
इसका कुछ संकेत बताओ।।

वेद पुराण उपनिषद मे हो।
गीता रामायण मे तुम हो।।
अथवा प्रणव मध्य मैं ढूंढ़ूं।
तंत्र मंत्र यज्ञों मे तुम हो।।

इतने जटिल प्रश्न हल कैसे?
तुम्ही बता दो मेरे ईश्वर।।

Litreture

पुस्तक समीक्षाः शब्दों की आत्मा तक पहुँचती एक विलक्षण कृति — ‘शब्द-संधान’

मुकेश कुमार शर्मा भाषा केवल विचारों की अभिव्यक्ति का साधन नहीं, बल्कि संवेदना, संस्कृति और समय की सजीव चेतना भी है। इसी चेतना को स्पर्श करती है हिंदी के चर्चित लेखक, भाषाविद् और व्युत्पत्तिशास्त्री कमलेश कमल की नवीनतम और चर्चित कृति ‘शब्द-संधान’, जो प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक शब्दों के उद्गम, उनकी […]

Read More
Litreture

विश्व हिंदी दिवस पर, प्रणव गुंजार है हिंदी

हिंसा से जिसको दुख होता वह है हिंदुस्थान हमारा। और अहिंसा मे जो जीता ऐसा हिंदू नाम हमारा।। प्रेम भाव से विश्व बनाया वह सच्चिदानंद जग पावन। यहां बाल क्रीड़ा करते हैं बारंबार जन्म ले उन्मन।। कभी राम बन कर आता हैं, कभी कृष्ण बन खेल रचाता। गौएं चरा बजाता वंशी । हलधर हो बलराम […]

Read More
Litreture

यदि आप साहित्य प्रेमी है तो यह आपके लिए भी जानना है बहुत जरूरी

लोरी के रूप में मां के मुंह से उपजा बाल साहित्य साहित्य अकादेमी दिल्ली का आयोजन अब नजरंदाज हो रहा है बाल साहित्य नया लुक संवाददाता लखनऊ। साहित्य अकादेमी दिल्ली के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन हिंदी संस्थान के निराला सभागार में चले बाल साहिती के सत्रों में संगोष्ठी, काव्य समारोह के संग पुरस्कृत […]

Read More