ब्राजील में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मुरलीधरन

शाश्वत तिवारी

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में गुरुवार को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने के अलावा ब्राजील के प्रति उसकी जी20 अध्यक्षता के दौरान भारत के दृढ़ समर्थन की प्रतिबद्धता भी जताई। मुरलीधरन ने 21-22 फरवरी को हुई इस बैठक से इतर कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात की और भारत के साथ आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात के बाद मुरलीधरन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले राज्यमंत्री ने बुधवार को एक पोस्ट में लिखा रियो में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर फ्रांस के विदेश मंत्री स्टीफन सेजॉर्न, ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और ऑस्ट्रेलिया की वित्त मंत्री कैटी गैलाघेर के साथ संक्षिप्त बातचीत करके खुशी हुई।

मुरलीधरन ने ‘चल रहे अंतरराष्ट्रीय तनाव से निपटने में जी20 की भूमिका’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। राज्यमंत्री ने यूक्रेन के मुद्दे का बातचीत और कूटनीति के जरिए निदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा भारत इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर टू-स्टेट सॉल्यूशन में विश्वास करता है। हम आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करते हैं। हमें पश्चिम एशिया में संघर्ष को और अधिक फैलने नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही मुरलीधरन ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और भू-राजनीतिक मुद्दों को रचनात्मक ढंग से संबोधित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक आर्थिक मंच के रूप में जी20 को एसडीजी और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More