भारत-डेनमार्क के बीच गतिशीलता एवं प्रवासन साझेदारी समझौता

शाश्वत तिवारी

भारत और डेनमार्क ने गुरुवार को गतिशीलता एवं प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत पहुंचे डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक की और समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और भारत-डेनमार्क राजनयिक संबंधों के 75 साल की स्मृति में एक लोगो का अनावरण भी किया। इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने डेनमार्क में रोजगार के लिए भारतीय हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की भर्ती पर साझेदारी स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने का निर्णय लिया।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा स्वास्थ्य, शिक्षा और समुद्री सहयोग पर नए विचारों से साझेदारी को मजबूत करने के लिए डेनमार्क के विदेश मंत्री रासमुसेन के साथ सार्थक बातचीत हुई। दोनों देशों ने गतिशीलता और प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए और राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोगो का अनावरण किया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा इस दौरान दोनों पक्ष 2024 में जल्द से जल्द हरित रणनीतिक साझेदारी की मध्यावधि समीक्षा को अंतिम रूप देने, एक अपडेटिड भारत-डेनमार्क संयुक्त कार्य योजना (2021-26) को पूरा करने और जल्द ही भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग का अगला दौर आयोजित करने पर सहमत हुए। मंत्रालय के अनुसार दोनों मंत्री रक्षा, सुरक्षा और नई प्रौद्योगिकी सहित नए क्षेत्रों में भारत-डेनिश साझेदारी का विस्तार करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए। दोनों ने इंडो-पैसिफिक महासागर पहल में डेनिश योगदान की संभावनाएं तलाशने का भी फैसला किया।

International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More
International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More