दुनिया के सबसे विकसित देश में बढ़ रही है खतरनाक बीमारी, जानकर चौंक जाएंगे आप!

  • भारत से ज्यादा अमेरिका में बढ़ रहे हैं यौन रोगी, करीब 20 फीसदी को हुआ रोग
  • वहीं भारत में हर साल केवल 2.5 प्रतिशत लोग होते हैं यौन रोग से ग्रसित

विलियमसन रे के साथ आशीष द्विवेदी

वाशिंगटन। ये खबर पढ़कर आप चौंक जाएंगे। खबर उस देश की है जो दुनिया का सबसे विकसित देश माना जाता है। यहां सेक्स की छूट है। दो लोग राजी हों तो कहीं भी, किसी भी जगह सेक्स किया जा सकता है। उस देश यानी अमेरिका में 6.5 करोड़ से ज्यादा लोग यौन रोगों से ग्रसित हैं। हर साल 1.9 करोड़ से ज्यादा नए मरीज यौन रोगों (Sexually transmitted disease-STD) के बढ़ रहे हैं। वहीं भारत जैसे देश में जहां जनसंख्या पहाड़ जैसी है, फिर भी यौन जनित संक्रमण से हर साल तीन करोड़ से 3.5 करोड़ लोग ही ग्रसित हो रहे हैं। इस मसले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का बयान है कि प्रतिवर्ष दुनिया भर में सेक्शुअल ट्रांसफिटेड इंफेक्शन (STI) से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं।

बताते चलें कि STD बहुत ही आम बीमारी है। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाता हैं। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि स्त्री और पुरुष के बीच बनने वाले यौन संबंधों से STD की ही बीमारियां फैलती हैं। यह बीमारी ठीक उसी तरह है जैसे एड्स फैलता है। अगर एक व्यक्ति को SDT की बीमारी है तो दूसरे को वो संक्रमित कर सकती है। इसके अलावा असुरक्षित यौन संबंध और अशिक्षा का अभाव यौन रोगों की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। स्त्रियों और पुरुषों में सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज़ यानी यौन रोगों के लक्षण अलग-अलग होते हैं। भारत में सबसे ज्यादा यौन संक्रमण बीमारी  HPV है। यह संक्रमण त्वचा से त्वचा के स्पर्श से फैलता है।  यह संक्रमण भी सौ से ज्यादा तरह का हो सकता है। जिनमें से 40 तरह का वीएचवी यौन संबंधों के दौरान फैलता है।

क्या होती है इसकी वजह

यौन बीमारियों और संक्रमण की सबसे बड़ी वजह लापरवाही ही होती है। इसके अलावा, अशिक्षा और जागरुकता के अभाव की वजह से भी यौन संबंधी रोग फैलते हैं। इसके अलावा कॉन्डोम का इस्तेमाल न करना ही यौन संक्रमण की  बढ़ोतरी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इसके अलावा अवैध नशीली दवाओं के इस्तेमाल से भी यौन रोग बढ़ रहे हैं। सेक्स के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल भी यौन रोगों की बड़ी वजह है।

पुरुषों में यौन रोगों के लक्षण

आम तौर पर पेशाब में संक्रमण, पेशाब के दौरान दर्द होने, लिंग में सूजन, दाने और खुजली के रूप में हो सकते हैं।  इसके अलावा अंडकोष में घाव और चकते होना भी STD के लक्षणों में शामिल हैं। अंडकोष में सूजन भी यौन रोगों के ही लक्षण हैं। असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से ही एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भी होती है। कई बार यौन सबंधी रोगों के लक्षण कई हफ्ते बाद भी सामने आते हैं। STD की बीमारी को हम आम तौर पर दो बैक्टीरिया गानरीअ और क्लैमाइडिया (Chlamydia)  के रूप में ही जानते हैं लेकिन सेक्शुअल कॉन्टेक्ट (Sexual contact) में आने की वजह से कई और तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इनमें हेपेटाइटिस और एड्स भी शामिल है।

महिलाओं में यौन बीमारियों के लक्षण

महिलाओं में यौन बीमारियों के लक्षण दर्द और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान असहजता, पेशाब में दर्द, जलन और सूजन के तौर पर दिखाई देते हैं। योनि के आसपास घाव, चकते और दाने भी यौन संक्रमित बीमारियों के लक्षण होते हैं।  इसमें योनी के आसपास खुजली भी प्रमुख लक्षण है। अगर किसी महिला की योनि से लगातार स्राव होने के साथ-साथ खुजली, संबंध बनाते वक्त दर्द और पेशाब में जलन और दूसरी समस्याएं होती हैं तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More