फिरकी में उलझ कर इंग्लैंड पस्त,जीत से 152 रन दूर भारत

रांची। ध्रुव जुरेल (90) के जोरदार संघर्ष के बाद चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को रविचंद्रन अश्विन ( 51 रन पर पांच विकेट) और कुलदीप यादव (22 रन पर चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गयी।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत पहली पारी में 307 रन बना सका था जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली जबकि दूसरी पारी में यह बढ़त 191 रन की हो गयी। 192 रन के विजय लक्ष्य का पीछा करते हुये भारत ने दिन का खेल खत्म होने के समय अपनी दूसरी पारी में बगैर विकेट खोये 40 रन बना लिये थे।(वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More