राहुल और प्रियंका ने बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ाया मनोबल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, बाद में वह खुली जीप में सवार होकर पंडावल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि संभल की ओर से गंगा का पुल पार करने के बाद कल 24 फरवरी की रात्रि में उन्होंने जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश किया था इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पांच कुंतल फूलों की पुष्प वर्षा कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पंड्रावल नामक स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम कराने के उपरान्त आज प्रातः अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां से भी यात्रा गुजरी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर उनका स्वागत किया। जनपद में यात्रा के देरी से पहुंचने के कारण अनूपशहर में हुई सभा में भी राहुल और प्रियंका गांधी शिरकत नहीं कर पाए।(वार्ता)

Bundelkhand

ग्रामीणों ने बयां की दास्तां- पांच मिनट में बदल गया मंजर, जो मिला उसे मारी गोली

ग्रामीणों ने बयां की दास्तां- पांच मिनट में बदल गया मंजर, जो मिला उसे मारी गोली ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक रंजिश के चलते ही लोगों ने अपने गांव के ही तीन सगे भाइयों को मौत के घांट उतार दिया। महज पांच मिनट की वो घटना थी, जिसने एक पूरा का पूरा परिवार उजाड़ दिया। […]

Read More
Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Uttar Pradesh

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई कार को बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी है नंबर कोई भी संभ्रांत नागरिक 9454402465 पर दे सकता हैं सूचना उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज।  […]

Read More