आंध्र प्रदेश: SUV और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

कडपा/आंध्रप्रदेश। आंधप्रदेश के कडपा में रविवार को एक SUV और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र निरीक्षक एन शेखर ने कहा कि अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले मंडल के बारलापल्ले गांव में SUV दो पैदल यात्रियों को टक्कर मारने के बाद एक लॉरी से टकरा गई। SUV में सवार पांच लोग कडपा की ओर जा रहे थे। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

SUV में सवार तीन लोगों की तुरंत मौत हो गई। मृ़तकों की पहचान तिलक, विक्रम और श्रीनु के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो पैदल यात्री चंद्रा (50) और सुब्रमण्यम (62) की भी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डेयरी किसान थे। तीनों घायलों को मदनपल्ले के जीजीएच में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। (वार्ता)

National

वक्फ संशोधन बिलः अखिलेश के रुख से पार्टी की हिन्दू लॉबी एवं पिछड़े मुसलमानों में नाराजगी

संजय सक्सेना लखनऊ। मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को कानून बनाकर एक नया इतिहास लिख दिया है।इन संशोधनों को ‘उम्मीद’ का नाम दिया गया है,लेकिन इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम राजनैतिक दलों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी ने भी मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिये मोदी सरकार द्वारा लाये गये वक्फ संशोधन […]

Read More
National

EXCLUSIVE ANALYSIS: क्या अबकी बंगाल बोलेगा ‘जय श्रीराम’ या फिर  ‘खेला होबे’

अजय कुमार बंगाल की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है और इस बार इसकी जड़ में है भगवान राम का नाम, जिसकी आस्था को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सबसे बड़ी चुनावी रणनीति के रूप में चुन लिया है। 2026 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के […]

Read More
National

लव जेहाद : हिन्दूओं बच्चियों के लिए कहर, कहानी सुनकर फट जायेगा कलेजा

जेहादियों के चंगुल से पांच साल बाद मुक्त हुई लड़की ने बताई आपबीती पुलिस अगर सक्रियता दिखाई होती तो बर्बाद होने से बच गई होती बच्ची  ढेर सारे सवाल, पर पुलिस के पास नहीं है जबाब जबरिया धर्म परिवर्तन के लिए तमाम तरह की शारीरिक तथा मानसिक यातनाएं देकर कराया निकाह  आदेश शुक्ला लखनऊ। कुशीनगर […]

Read More