जल्द से जल्द किसानों को फसल मुआवजा देकर राहत पहुंचाए सरकार : पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले दो दिन से कई स्थानों पर हुई बारिश और ओलावृष्टि के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि प्रदेश सरकार को इसका संज्ञान लेकर पीड़ित किसानों को राहत पैकेज जारी करना चाहिए। पटवारी ने अपने बयान में कहा कि हाल ही में मौसम में हुए बदलाव ने राज्य में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में तेज हवा, बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल को सबसे ज्‍यादा प्रभावित किया है। नर्मदापुरम, खंडवा, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, बैतूल, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में ओले गिरे हैं। कुछ जिलों में खेतों में कटी रखी फसल पानी में डूब गई।

किसानों को आशंका है कि अब दाने काले पड़ सकते हैं, प्रदेश सरकार को इसका संज्ञान लेकर पीड़ित किसानों को राहत पैकेज जारी करना चाहिए। पटवारी ने कहा मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अनुमान जताया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध किया कि संकट की इस घड़ी में किसानों की मदद के लिए तत्काल प्रभावी और परिणामदायक सर्वे की घोषणा की जाए और मुख्यमंत्री कार्यालय से सर्वे की लगातार निगरानी भी की जाए, ताकि यह सर्वे औपचारिकता की भेंट नहीं चढ़ जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को त्वरित कार्रवाई कर किसानों को राहत पहुंचाना चाहिए। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More