श्रीलंकाई जवानों की ट्रेनिंग के लिए गाले पहुंचे भारतीय तट रक्षक के गश्ती जहाज

शाश्वत तिवारी

भारतीय तट रक्षक (ICG) के दो गश्ती जहाज मंगलवार को श्रीलंका के गाले पहुंचे, जहां वे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। श्रीलंकाई तट रक्षक जवानों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारत की ओर से एक अपतटीय गश्ती जहाज ‘समर्थ’ और एक तेज गश्ती जहाज ‘अभिनव’ को भेजा गया है। जहाज एक मार्च तक गाले में रहेंगे और फिर 2-5 मार्च तक कोलंबो का दौरा करेंगे।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गाले पहुंचने पर भारतीय तटरक्षक जहाजों के कमांडिंग अधिकारी उप महानिरीक्षक पी. प्रदीप कुमार और कमांडेंट (जेजी) प्रभात कुमार ने श्रीलंकाई तटरक्षक बल के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान जहाज और भारतीय दल वीबीएसएस, अग्निशमन और क्षति नियंत्रण, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया पर श्रीलंकाई तट रक्षक बलों के लिए प्रशिक्षण प्रदान कराएंगे।

उच्चायोग ने कहा इस यात्रा के दौरान योग, समुद्र तट की सफाई और वॉकथॉन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, गाले और कोलंबो से प्रस्थान पर, श्रीलंका तट रक्षक जहाज के साथ पैसेज एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।
भारतीय तटरक्षक बल और इसकी क्षमता के बारे में लोगों के बीच जुड़ाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्कूली छात्र जहाजों का दौरा करेंगे।

भारतीय तट रक्षक जहाजों की इस यात्रा से क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों का कुशलतापूर्वक समाधान करने के लिए श्रीलंकाई तट रक्षक कर्मियों को अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। हाल ही में भारतीय नौसेना के कई जहाजों और पनडुब्बियों ने भी श्रीलंका का दौरा किया है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक जहाजों की श्रीलंका यात्रा का उद्देश्य दो मित्रवत पड़ोसी नौसेनाओं के बीच सौहार्द और अंतरसंचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है, जो भारत के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) सिद्धांत और ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के अनुरूप है।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More