फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा रहीं रिंकी चकमा का निधन

नई दिल्ली। फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा रहीं रिंकी चकमा का शुक्रवार को यहां कैंसर से बहादुरी से लड़ने के बाद निधन हो गया। वह 28 वर्ष की थीं। फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रहीं रिंकी चकमा के निधन की आधिकारिक जानकारी फेमिना मिस इंडिया द्वारा एक्स पर एक तस्वीर और कैप्शन के साथ साझा की गयी है, “पूर्व मिस इंडिया रिंकी चकमा का कैंसर से लड़ाई के बाद 28 साल की उम्र में निधन हो गया।

रिंकी को साल 2022 में एक घातक फाइलोड्स ट्यूमर (स्तन कैंसर) का पता चला था। शुरुआती दौर में सर्जरी के बावजूद कैंसर उनके फेफड़ों और उनके मस्तिष्क तक फैल गया, जिससे ब्रेन ट्यूमर हो गया। रिंकी को 22 फरवरी को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इससे पहले, कई सप्ताह पहले, रिंकी ने इंस्टाग्राम पर अपनी सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता की अपील की थी।

रिंकी को वर्ष 2017 में, अपने समुदाय की सेवा करने के लिये समर्पित रहने को लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान दो उप-खिताब ‘मिस कंजेनियलिटी’ और ‘ब्यूटी विद ए पर्प’ से सम्मानित किया गया। फेमिना की ओर से एक्स पर लिखा गया कि हम उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनकी बहादुरी, शालीनता और निस्वार्थता की विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।(वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More