मांधना के 74 पर शेफाली के 50 भारी, दिल्ली ने बेंगलुरु को 25 रन हराया

बेंगलुरु। शेफाली वर्मा 50 रनों की अर्धशतकीय और ऐलिस कैप्सी की 46 रनों की पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रनों से हरा दिया है। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सोफी डिवाइन के साथ तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। नौवें ओवर में सोफी डिवाइन 23 को अरुंधति ने जॉनसन के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल चैंलेंजर्स को पहला झटका दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी एस मेघना ने मंधाना बखूबी साथ निभाया। लेकिन 12वें ओवर में स्मृति 43 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें काप ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद मैच का रुख बदल गया और खिलाड़ी एक के एक लगातार आउट होने लगे। ऋचा घोष 19 रन, जॉर्जिया वेयरहम छह रन, नादिन डी क्लर्क एक रन बनाका आउट हुई। सिमरन दिल बहादुर दो रन और सोफी मोलिन्यू एक रन बनाकर आउट हुई। श्रेयंका पाटिल एक रन और रेणुका सिंह बनाकर नाबाद रही। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। जेस जॉनसन ने तीन विकेट लिये। अरुंधति रेड्डी और मैरिजेन कप्प ने दो-दो विकेट मिले। शिखा पांडे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले शेफाली वर्मा 50 रन और ऐलिस कैप्सी की 46 रनों की पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पांचवें ओवर में कप्तान मेग लैनिंग 11 रन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद शेफाली वर्मा ने ऐलिस कैप्सी के पारी को संभालते हुए मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाते हुए दूसरे विकेट लिये 82 रन जोड़े। शेफाली ने 31 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाये।

ऐलिस ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। उन्हें डी क्लर्क ने बोल्ड आउट किया। मरीजान काप 32 रन बनाकर आउट हुई। जेमिमाह रॉड्रिग्स शून्य को डी क्लर्क ने आउट किया। जेस जॉनसन नाबाद 36 रन और अरुंधति रेड्डी 10 रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लर्क ने दो-दो विकेट लिये। श्रेयंका पाटिल ने एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More