थाईलैंड: रोजाना हजारों श्रद्धालु कर रहे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

शाश्वत तिवारी

भारत की ओर से प्रदर्शनी के लिए थाईलैंड भेजे गए भगवान बुद्ध और उनके सम्मानित शिष्यों अरिहंत सारिपुत्त और अरिहंत मोदगलायन के अस्थि अवशेषों के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भारत ने पवित्र अवशेषों को थाईलैंड के चार अलग-अलग स्थानों पर लगने वाली 26 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए 22 फरवरी को थाईलैंड भेजा था, जिन्हें प्रदर्शनी के पहले हिस्से के तौर पर 23 फरवरी को बैंकॉक में सनम लुआंग मंडप के एक भव्य मंडपम में स्थापित किया गया था।

माखा बुचा दिवस पर करीब एक लाख भक्तों ने पवित्र अवशेषों की पूजा की थी और यह सिलसिला अभी तक नहीं थमा है। थाईलैंड में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि अभी भी रोजाना हजारों श्रद्धालु पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़ रहे हैं। बैंकॉक स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा बैंकॉक के सनम लुआंग में हजारों श्रद्धालुओं की ओर से भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों को सम्मान देने का सिलसिला जारी है।

प्रदर्शनी के आयोजन में विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और थाईलैंड में भारतीय दूतावास विशेष भूमिका निभा रहा है। भारत ने थाईलैंड के लोगों के प्रति एक विशेष भावना प्रदर्शित करते हुए यह सराहनीय कदम उठाया है। यह आयोजन भारत-थाईलैंड संबंधों में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी और इसके माध्यम से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

बता दें कि बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे रहते हैं, जिन्हें ‘कपिलवस्तु अवशेष’ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि ये बिहार में उस स्थल से प्राप्त हुए हैं, जिसे प्राचीन कपिलवस्तु शहर माना जाता है। इसके अलावा बुद्ध के दोनों शिष्यों के अवशेष सांची स्तूप में रखे होते हैं। थाईलैंड में 19 मार्च को प्रदर्शनी के समापन के बाद पवित्र अवशेषों को उनके संबंधित स्थलों पर वापस भेज दिया जाएगा।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More