T20 मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को तीन रन से हराया

सिलेट। सदीरा समराविक्रमा की नाबाद 61 रन, कुसल मेंडिस 59 रनों की अर्धशतकीय पारी तथा चरिथ असलंका की 44 रनों की तूफानी पारी और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने रोमांचक T-20 मुकाबले में बंगलादेश को तीन रन से हरा दिया है। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज लिटन कुमार दास शून्य का विकेट गंवा दिया। इसके बाद सौम्य सरकार 12 रन, कप्तान नजमुल शान्तो 20 रन,मो. तौहीद हृदोय आठ रन बनाकर आउट हुये।

एक समय बंगलादेश ने 68 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिये थे और लगा रहा था कि बंगलादेश की पारी जल्द ही सिमट जायेगी। ऐसे समय में महमुदउल्लाह और जाकेर अली ने बंगलादेश की पारी को संभाला। महमुदउल्लाह ने 31 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाये। वहीं जाकेर अली ने 34 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। महेदी हसन 16 रन, रिशाद हुसैन शून्य पर आउट हुये। तस्किन अहमद तीन रन और शोरिफुल इस्लाम चार बनाकर नाबाद रहे। बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन ही बना सकी और तीन रन से मुकाबला हार गई।

श्रीलंका की ओर से एंजलो मैथ्यूज, बिनुरा फर्नांडो और दसून शानका ने दो-दो विकेट लिये। महीश थीक्षणा और मथीशा पथिराना ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले सदीरा समराविक्रमा की नाबाद 61 रन, कुसल मेंडिस 59 रनों की अर्धशतकीय पारी और चरिथ असलंका की 44 रनों की तूफानी पारी की मदद से श्रीलंका ने बंगलादेश को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां सिलेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो चार रन का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद पांचवें ओवर में कामिंडु मेंडिस भी 19 बनाकर पवेलियन लौट गये। कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। कुसल मेंडिस ने 36 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाये। सदीरा समराविक्रमा ने 48 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 21 गेंदों में छह छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में नाबाद 44 रन बनाये। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। बंगलादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम, तस्किन अहमद और रिशाद हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More