MP में दुखद घटना: पत्नी के यौन उत्पीडऩ से परेशान पति ने बेटे-बेटी के साथ किया सुसाइड

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक बेटा-बेटी और उनके पिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो पेड़ पर लटके शव नजर आने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को उतारकर PM के लिए भिजवाया गया। घटना मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रूण्डी की बताई जा रही है। जिसमें पहले पिता ने अपने दोनों बच्चों को पेड़ से लटकाकर उन्हें फांसी लगा दी।

फिर इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक ने सुसाइड का कारण गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी के साथ यौन उत्पीडऩ करना बताया है। जिसके कारण पूरा परिवार परेशान था। (BNE)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More