जयशंकर ने जापान दौरे पर स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक और यूएन में सुधार पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी

जापान के दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को भारत-जापान साझेदारी पर आयोजित निक्केई फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया। फोरम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा दुनिया बदल रही है, कई क्षेत्र बदल रहे हैं। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र अब बदलने लगा है। भारत और जापान भी अपनी गति से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे संबंधों में दुनिया के कई मुद्दों के समाधान निहित है।

इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। जयशंकर ने ‘क्वाड’ को एक साझा हित का मंच बताया, जिसमें भारत और जापान के अलावा अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच पर ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी मुद्दों पर विमर्श के अलावा परमाणु ऊर्जा पर भी स्पष्ट रूप से चर्चा होनी चाहिए।

जयशंकर जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा के साथ 16वीं भारत-जापान विदेश मंत्री स्तर की रणनीतिक वार्ता में भाग लेने के लिए सात-आठ मार्च को टोक्यो की यात्रा पर थे। उन्होंने अपनी समकक्ष के साथ उभरती प्रौद्योगिकियों सहित विस्तार के नए और महत्वाकांक्षी क्षेत्रों पर चर्चा की। इसके अलावा विदेश मंत्री ने टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय शिन्‍जो आबे की पत्‍नी अकी आबे से मुलाकात की और भारत-जापान संबंधों के विकास में शिन्जो के बहुमूल्‍य योगदान को याद किया।
उन्होंने यहां गुरुवार को ‘रायसीना गोलमेज सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए वैश्विक संगठन में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया। जयशंकर ने कहा संयुक्त राष्ट्र में सुधार बहुत महत्वपूर्ण है। G4 समूह के साथी सदस्यों के रूप में, भारत और जापान संयुक्त राष्ट्र संरचनाओं को और अधिक समसामयिक बनाना चाहते हैं।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More