मनोहरलाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (BJP-JJP) के बीच सीटों की खींचातानी पर एक नाटकीय घटनक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री खट्टर ने आज राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुछ ऐसी भी अटकलें लगायी जा रही है कि खट्टर लोकसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के चुनाव नतीजों के बाद जजपा भाजपा गठबंधन के साथ सरकार चला रही थी। जजपा लोकसभा चुनाव में दो सीटें हिसार (जहां से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह हाल में पार्टी छोड़कर काँग्रेस में जा चुके हैं। और भिवानी-महेंद्रगढ़ मांग रही थी। भाजपा-जजपा को एक भी सीट देने के पक्ष में नहीं थी। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों में से भाजपा के पास 41 सीटें है। इस बीच, भाजपा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर जानकारी दी है कि पर्यवेक्षक के रूप में विधायक दल की बैठक में शामिल होने केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ चंडीगढ़ पहुँच चुके हैं। (वार्ता)

Punjab

फिरोजपुर में ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह गुरुहरसहाय- फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक एक पिकअप वाहन और सड़क के बीच खड़े ट्रक में टक्कर होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पिकअप ट्रक में करीब 25 […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More