फिल्म फसल का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और देसी क्वीन आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ का…वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। मरून कलर सड़िया गाना के वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से एक किसान अपनी बीवी की खूबसूरती पर मूड कर खूब तारीफ कर रहा है इस गाने में पति-पत्नी बने निरहुआ और आम्रपाली ने सबका दिल जीत लिया है। किसान बने निरहुआ के मीठी मुस्कान और प्यार भरी नजरों को आम्रपाली को निहार रहे हैं।

उन्हें ऐसी नजर से ताकते हुए देखकर आम्रपाली कह रही हैं कि…’देखतानी मीठी मीठी मुस्की तू मारा तारा, टुक टुक काहे निहारा तारा, काथी तोरा मन मे साँवरिया हो…’ तब दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं कि…’हटे हटावले ना हटे नजरिया हो, जन मारे जान हमर मारून कलर सड़िया हो… मन कर कस लिहिं भरि अकवरिया हो, जन मारे जान हमर मारून कलर सड़िया हो…मरून कलर सड़िया गाने को कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह ने गाया है। गीत प्यारेलाल यादव कवि ने लिखा है और संगीत ओझा ने दिया है। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता प्रेम राय हैं और निर्देशन पराग पाटिल ने किया है।

फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है, जबकि पटकथा एवं सम्वाद राकेश त्रिपाठी एवं पराग पाटिल ने लिखे हैं। फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा एवं विजय चौहान ने लिखे हैं, जिन्हें ओम झा एवं आर्या शर्मा ने संगीतबद्ध किया है। आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत एवं शिल्पी राज ने गाने गाये हैं। फ़िल्म फसल के सह निर्माता सतीश आशवानी हैं। फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफी साहिल जे अंसारी ने की है,वहीं मारधाड़ का पक्ष हीरा यादव ने देखा है। फ़िल्म के आर्ट डॉयरेक्टर राम यादव हैं, वहीं डांस के निर्देशक संजय कोर्बे , कानू मुखर्जी हैं। फ़िल्म फसल का संकलन सन्तोष हरावड़े ने किया है।  (वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More