देशहित में नहीं है CAA : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने का विरोध करते हुए बुधवार को कहा कि यह क़ानून देश हित में नहीं है। केजरीवाल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा  कि  मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में CAA लागू करने की अधिसूचना जारी की। देश पर 10 वर्ष राज करने के बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इन लोगों को CAA की बात करनी पड़ रही है। अगर 10 वर्ष में कुछ अच्छा काम कर लेते तो आज CAA की जगह अपने कामों पर देश की जनता से वोट मांग रहे होते। आज देश में सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी की है। देश में इतनी ज्यादा महंगाई हो गई है कि हर किसी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। पूरे देश में कमरतोड़ महंगाई हो गई है। उधर हमारे देश के युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उनके ऊपर डंडे और लाठियां बरसाई जा रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी का समाधान ढूंढने के बजाय CAA की बात कर रही है तो यह बड़े ही दुख की बात है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का कहना है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश के अल्पसंख्यक अगर भारत की नागरिकता लेना चाहें तो उनको भारत की नागरिकता दे दी जाएगी। इसका मतलब है कि इन तीनों देशों से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को भारत में लाया जाएगा। उनको भारत में बसाया जाएगा, उनको रोजगार और घर दिए जाएंगे। यह कितनी अजीब बात है कि केंद्र की भाजपा सरकार को हमारे बच्चों को रोजगार नहीं दिए जा रहे हैं और वह पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों को लाकर उनके बच्चों को रोजगार देना चाहती हैं। हमारे लोगों के पास तो घर नहीं हैं, भारत के ढेरों लोग बेघर हैं, लेकिन भाजपा के लोग पाकिस्तान से ढेरों लोगों को भारत में बसाकर उनको घर देना चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में करीब ढाई से तीन करोड़ अल्पसंख्यक हैं। यह तीनों बहुत ही गरीब देश हैं। जैसे ही भारत के दरवाजे खुलेंगे, इन तीन देशों भारी भीड़ हमारे देश में आ जाएगी। अगर इन ढाई-तीन करोड़ में से डेढ़ करोड़ लोग भी भारत आ गए तो इनको रोजगार कौन देगा और भाजपा वाले इनकों कहां बसाएंगे। क्या भाजपा वाले इनको अपने घर में रखेंगे। कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा का यह पूरा का पूरा खेल वोट बैंक बनाने की गंदी राजनीति है।

उन्होंने कहा, कि एक तरफ भाजपा की हरियाणा सरकार हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने में असमर्थ है। हरियाणा सरकार रोजगार के लिए अपने युवाओं इजराइल भेज रही है। हम सब जानते हैं कि इजराइल में युद्ध चल रहा है, एक तरह से हमारे बच्चों को युद्ध में ढकेला जा रहा है। अपने बच्चों के लिए तो रोजगार है नहीं और भाजपा वाले पाकिस्तानियों को भारत लाकर उनके बच्चों को रोजगार देना चाहते हैं। यह बात हमारी समझ से बिल्कुल परे है। भाजपा शायद पूरी दुनिया की अकेली पार्टी है जो पड़ोसी देशों के गरीब लोगों को अपने देश में घुसाने के लिए दरवाजे खोल रही है। उन्होंने कहा कि  पिछले 10 सालों में 11 लाख से ज्यादा भारत के बड़े-बड़े अमीर उद्योगपति और व्यापारी देश छोड़कर विदेश चले गए। ये लोग भाजपा की गलत नीतियों और अत्याचार से तंग आकर भारत छोड़कर चले गए। अगर भाजपा को लाना ही है कि इन उद्योगपतियों को वापस भारत लेकर आए। इनके पास पैसा है। जब ये लोग भारत वापस आएंगे तो यहां पैसा निवेश करेंगे। नई-नई फैक्ट्रियां और व्यापार खोलेंगे। इससे हमारे बच्चों को रोजगार मिलेगा। यह क्या अजीब बात है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश के लोगो को लाकर भारत में बसाएंगे और हमारे बच्चों के हक का रोजगार उनको देंगे।(वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More