गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल देंगे एक लाख : खडगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने महिलाओं को न्याय देने की गारंटी देते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी। खडगे ने ‘नारी न्याय’ गारंटी योजना की घोषणा करते हुए आज कहा कि इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है। उनका कहना था कि नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस महिलाओं के लिए पांच घोषणाएँ कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को न्याय देने के लिए जो पांच गारंटी दी है उनमें पहली महालक्ष्मी गारंटी है जिसके तहत गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। दूसरी गारंटी आधी आबादी-पूरा हक की होगी जिसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा। शक्ति का सम्मान तीसरी गारंटी है जिस तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा होगा।

उन्होंने कहा कि अधिकार मैत्री चौथी गारंटी है जिसके अंतर्गत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरुरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा लीगल यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी। महिलाओं के लिए पांचवीं सावित्री बाई फुले हॉस्टल गारंटी है जिसके तहत भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का होस्टल बनाएगी और पूरे देश में इन होस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं और ये कहने की जरुरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है। जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम घोषणा पत्र बना रहे हैं और घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मज़बूत करिए।(वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More