
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार कांगड़ा जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह के लिये 509 करोड़ 18 लाख की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किये। सुक्खू ने जयसिंहपुर में कुल 140 करोड़ 67 लाख, पालमपुर में 302 करोड़ 51 लाख तथा सुलह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास किये। (वार्ता)