सेना संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए सेशेल्स रवाना

नई दिल्ली। भारतीय सेना और सेशेल्स के रक्षा बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितीय 2024’ के दसवें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी रविवार को सेशेल्स के लिए रवाना हो गई। संयुक्त अभ्यास 18 से 27 मार्च तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा। क्रियोल भाषा में ‘लामितीय’ का अर्थ ‘दोस्ती’ है। यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो 2001 से आयोजित किया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य शांति स्थापना संचालन पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के तहत अर्ध-शहरी वातावरण में अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है। यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाएगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के आदान-प्रदान के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों में मजबूती आएगी।

दोनों पक्ष नई पीढ़ी के उपकरणों और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल और प्रदर्शन करते हुए, अर्ध-शहरी वातावरण में आने वाले संभावित खतरों को बेअसर करने के लिए अच्छी तरह से विकसित सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित, योजना और निष्पादित करेंगे। दस दिनों तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे, जो दो दिनों के सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ विकसित करने और एकीकरण को बढ़ाने में योगदान देगा। यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में मदद करेगा। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More