गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे तथा 2,39,78,243 महिला मतदाता, 2,54,69,723 पुरुष मतदाता, 1,503 तृतीय लिंग, 85 वर्ष से ज्यादा आयु के 4,24,162 मतदाता और 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10,322 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित लगभग 4,50,000 कर्मचारी विभिन्न चुनाव संबंधी कार्यों के लिए ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा चुनाव संबंधी कार्यों के लिए राज्य में 1,20,000 हजार पुलिस बल उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा की है। जिसके अनुसार, गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर और पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।(वार्ता)

Gujarat

युवा भागीदारी व क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देगी बिम्सटेक यूथ समिट

शाश्वत तिवारी गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित प्रथम बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) युवा शिखर सम्मेलन का मंगलवार को समापन हुआ। बिम्सटेक के युवा नेताओं के इस तीन दिवसीय सम्मेलन में उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, डिजिटल कनेक्टिविटी, सतत विकास और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सीमा पार मजबूत संबंध बनाने […]

Read More
Gujarat

सूरत में दिल दहला देने वाला हादसा पत्नी-बेटे का मर्डर कर माँ बाप को किया मरणासन्न

पारिवारिक विवाद के वजह से हुआ हादसा : पुलिस सूरत। गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है। यहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। इस वयक्ति ने अपने माता-पिता पर भी जानलेवा हमला किया। लेकिन किसी तरह मौत के […]

Read More
Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More