चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने के लिए राज्य सरकार से सोमवार शाम पांच बजे तक तीन अधिकारियों के नाम मांगे हैं।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य के जिलों में ऐसे और भी पक्षपातपूर्ण पुलिस अधिकारियों को हटाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वह पहले ही ECI की पूर्ण पीठ को DGP के बारे बता चुके हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने DGP की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का अनुभव किया है। आयोग ने कहा कि कुमार किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।(वार्ता)

West Bengal

ममता ने बलात्कार, हत्या के मामले को लेकर निचली अदालत के फैसले पर गहरी नाराजगी जताई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के आर.जी. कर अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले पर गहरी नाराजगी और आश्चर्य व्यक्त किया है। सुश्री बनर्जी ने सोमवार को अदालत का फैसला आने के बाद कहा कि यह मामला दुर्लभ से […]

Read More
West Bengal

लखनऊ, हाथरस व निर्भया कांड के बाद अब कोलकाता में एक बेटी सत्ता को नया पाठ पढ़ा गई

एक बार फिर देश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी नागरिकों के लिए खास लोगों की उमड़ने का दूसरा मौका ए अहमद सौदागर लखनऊ। दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप के बाद हत्याकांड, यूपी में हाथरस व लखनऊ में महिला हत्याकांड के बाद अब कोलकाता में एक 31 साल की पोस्टग्रेजुएट जूनियर डॉक्टर की […]

Read More
West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More