विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म ससुराल का गुलाम में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ यामिनी सिंह मुख्य में हैं। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। कथा-पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी का है।

विक्रांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ को लेकर कहा कि यह फिल्म भी बेहद ख़ास होने वाली है। यह फिल्म आधी आबादी को खूब पसंद आएगी। मेरा किरदार इस फिल्म में अनोखा है। उम्मीद करता हूं कि यह सबों को पसंद आये। फिल्म के गाने भी बेहद खूबसूरत हैं। फिल्म में यामिनी सिंह के साथ मेरी केमेस्ट्री दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। (वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More