पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने त्याग पत्र में कहा है कि वह नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए जदयू के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में नीतीश-तेजस्वी की एक अच्छी जोड़ी सरकार चला रही थी, जो धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक थी। इसे हटाने की जरूरत नहीं थी। अचानक पाला बदलने से पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता भी नाराज है। गौरतलब है कि सोमवार को राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा में दरभंगा और मधुबनी संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी को मिली है। इसके कारण इन दोनों निर्वाचन क्षेत्र से फातमी को टिकट मिलने की संभावना खत्म हो गई थी, जिसे महसूस करते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  राजनीतिक गलियारे में फातमी के राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि महागठबंधन की ओर से उन्हें लोकसभा चुनाव में दरभंगा या मधुबनी सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक समय करीबी रहे फातमी चार बार दरभंगा से सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। बाद में 2019 में उन्हें पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के प्रति अनादर दिखाने के लिए राजद से निलंबित कर दिया गया था। (वार्ता)

Bihar

बिहार में  बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत […]

Read More
Bihar

बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर के सीमांकन की गड़बड़ी होगी दूर :  खान 

सीमांकन की गड़बड़ी दूरी करने के लिए होगा पुनः सर्वे बिहार में 633 किमी है भारत-नेपाल सीमा की लंबाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/बिहार। बिहार में भारत-नेपाल के सीमांकन से जुड़ीं गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर भारत-नेपाल की सीमा से जगह-जगह गायब हुए बॉर्डर पिलर फिर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा […]

Read More
Bihar

कांग्रेस विधायक के बेटे ने सरकारी आवास पर किया आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी पटना। पटना में कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान (18 ) ने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। पिता शकील खान फ़िलहाल बिहार से बाहर गए हुए है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी ली है और FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की […]

Read More