शिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है।  चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की शुरूआत की। उन्हें इछावर क्षेत्र में अनेक महिलाओं ने अपनी गुल्लक में एकत्रित किए गए पैसे चुनाव लड़ने के लिए प्रदान किए।

चौहान अपनी सभाओं में कह रहे हैं कि इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार सौ से अधिक सीट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करेगी और मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अपनी सभाओं के दौरान चौहान मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और उसके नेताओं को भी निशाने पर लेने से नहीं चूकते हैं। चौहान आज विदिशा संसदीय क्षेत्र के खातेगांव और नेमावर क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दीवार लेखन, झंडारोहण, बूथ विजय संकल्प अभियान में शामिल होने के साथ ही बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More