मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब प्रत्याशी नामांकनपत्र भर सकेंगे।

इन छह क्षेत्रों में नामांकनपत्र 27 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन 28 मार्च को नामांकनपत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं। पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव हो रहा है, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में क्रमश: सात और आठ-आठ सीटों पर मतदान 26 अप्रैल, सात मई और तेरह मई को होगा।

राज्य में लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। वर्ष 2019  के लोकसभा चुनाव में BJP ने 29  में से 28 सीटों पर विजय हासिल की थी। इस बार BJP छिंदवाड़ा समेत सभी सीटों पर विजय के लक्ष्य के साथ मैदान में है। मतों की गिनती का कार्य चार जून को होगा। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More